Jump to content
नव आचार्य श्री समय सागर जी को करें भावंजली अर्पित ×
मेरे गुरुवर... आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज

अजमेर में कीर्ती स्तम्भ का लोकार्पण


Recommended Posts

 

 

 

 

?३० जून २०१८, शनिवार?

आचार्यश्री विद्यासागर जी महाराज के ५० वे दीक्षा संयम स्वर्ण महोत्सव के उपलक्ष्य में समस्त पाटनी परिवार (आर के मार्बल्स) द्वारा 

फव्वारा सर्किल स्थित बड़े धड़े की नसियां, जिला अजमेर, राजस्थान में

?६५ फीट ऊँचे कीर्तिस्तम्भ का निर्माण कराया गया है?

?इस कीर्तिस्तम्भ का लोकार्पण
मुनिश्री सुधासागर जी महाराज
मुनिश्री महासागर जी महाराज
मुनिश्री निष्कम्पसागर जी महाराज
क्षुल्लकश्री गंभीरसागर जी महाराज
क्षुल्लकश्री धैर्यसागर जी महाराज
के पावन सानिध्य में 
श्री कंवरीलाल जी पाटनी, श्री अशोक जी पाटनी, श्री सुरेश जी पाटनी, श्री विमल जी पाटनी, एवं समस्त पाटनी परिवार और अन्य गणमान्य श्रावकों द्वारा ३० जून २०१८, शनिवार को किया जाएगा

?कीर्तिस्तम्भ की विशेषता?
यह कीर्तिस्तम्भ आचार्यश्री विद्यासागर जी महाराज की दीक्षाभूमि पर स्थित है
इस कीर्तिस्तम्भ पर आचार्यश्री विद्यासागर जी महाराज के जन्म से लेकर बाल्यकाल, किशोरावस्था, दीक्षा एवं संयम जीवन के अनेक जीवन वृतांत पत्थर में उत्कीर्ण किए गए हैं
इस कीर्तिस्तम्भ पर आचार्यश्री विद्यासागर जी महाराज द्वारा शिष्यों को दी गई दीक्षा के दृश्यों को भी पत्थर में तराशा गया है
इस कीर्तिस्तम्भ पर आचार्यश्री विद्यासागर जी महाराज का पूर्ण जीवन परिचय भी तराशकर लिखा गया है 
यह कीर्तिस्तम्भ मुनिश्री सुधासागर जी महाराज की प्रेरणा और आशीर्वाद से बनाया गया है
इस कीर्तिस्तम्भ पर अद्वितीय नक्काशी और शिल्पकला का सृजन किया गया है 
यह कीर्तिस्तम्भ भारत का सबसे ऊँचा कीर्तिस्तम्भ है
इस कीर्तिस्तम्भ की नींव (फ़ाइल फाउंडेशन) जमीन के नीचे ४५ फीट तक है
यह कीर्तिस्तम्भ बयाना भरतपुर के बंसी पहाड़पुर के पत्थर (पिंक स्टोन) से बनाया गया है
इस कीर्तिस्तम्भ के निर्माण में एक वर्ष का समय लगा

?आप सभी श्रावक इस कीर्तिस्तम्भ के लोकार्पण के कार्यक्रम में सहभागी होकर पुण्यार्जन करें?

???हम समस्त पाटनी परिवार के इस पुण्य कार्य की अनुमोदना करते हैं एवं समस्त पाटनी परिवार को ?जिनशासन संघ? की ओर से शुभकामनाएं और बधाई ???

Link to comment
Share on other sites

×
×
  • Create New...