Jump to content
सोशल मीडिया / गुरु प्रभावना धर्म प्रभावना कार्यकर्ताओं से विशेष निवेदन ×
नंदीश्वर भक्ति प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता ×
मेरे गुरुवर... आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज

जैनाचार्य श्री विद्यासागर संयम कीर्ति स्तम्भ का लोकार्पण हुआ 23 अप्रैल को। आचार्य विद्यासागर उद्यान, विद्यासागर नगर गुना में।


Recommended Posts

प्रातः स्मरणीय विश्वन्दनीय जगत पूज्य परम पूज्य संत शिरोमणि श्री मद देव आचार्य श्री 108 गुरुवर विद्यासागर जी महामुनिराज जी के दीक्षा के पचास वर्ष पूर्ण होने पर एव आचार्य श्री जी के पचासवें संयम स्वर्ण दीक्षा महामहोत्सव वर्ष के उपलक्ष्य में जैनाचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महामुनिराज जी के संयम कीर्ति स्तंभ का भव्य लोकार्पण आज प्रातः वासुपूज्य जिनालय मंदिर जी विद्यासागर नगर चौधरन कॉलोनी गुना (म.प्र.) में आचार्य श्री जी के परम प्रिय और आज्ञानुवर्ती शिष्य मुनि द्वय मुनि श्री 108 निर्णय सागर जी मुनिराज जी और मुनि श्री 108 पदम सागर जी मुनिराज जी ससंघ के मंगल सान्निध्य में हुआ।लोकार्पण के पूर्व मुनि श्री जी ने धर्म सभा को संबोधित किया और मुनि श्री जी ने गौ माता के लिए गौशाला की व्यवस्था के विषय पर एव उनके लिए चारे की व्यवस्था हो सकें इसके लिए भी अपने विचार व्यक्त किए , स्वच्छता के लिए भी कहा और पॉलीथिन का उपयोग ना करें इस विषय पर अपने विचार व्यक्त किए और इसके बाद मुख्य अतिथि माननीय श्री राजेश जी जैन आई.ए.एस. पूर्व गुना कलेक्टर ने भी पूज्य द्वय मुनि श्री जी के चरणों में श्रीफल अर्पित किया और मुनि श्री जी से आशीर्वाद प्राप्त किया और अपने विचार व्यक्त किए इसके बाद विशिष्ट अतिथि श्री राजेन्द्र सिंह जी सलूजा नगर पालिका परिषद अध्यक्ष गुना (म.प्र.) ने भी द्वय मुनि श्री जी के श्री चरणों में श्रीफल अर्पित किया इसके उपरांत अपने विचार व्यक्त किए और इस कार्यक्रम में गुना नगर पालिका परिषद के सभी सम्मानीय सदस्यों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। तथा माताओं और बहनों ने सुंदर रंगोली भी बनाई एव इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सकल दिगम्बर जैन समाज गुना की अहम भूमिका रही। और सकल दिगम्बर जैन समाज के सभी पदाधिकारियों ने भी अपनी ओर से उपस्थित लोगों का साधुवाद किया।

 

1.jpg

2.jpg

3.jpg

4.jpg

5.jpg

6.jpg

7.jpg

8.jpg

9.jpg

10.jpg

11.jpg

Link to comment
Share on other sites

×
×
  • Create New...