Jump to content
नव आचार्य श्री समय सागर जी को करें भावंजली अर्पित ×
मेरे गुरुवर... आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज

कर्नाटक सरकार द्वारा महाकवि पं भूरामल सामाजिक सहकार हथकरघा प्रशिक्षण केंद्र सदलगा को राज्य प्रशस्ति से पुरस्करत किया गया 


Vidyasagar.Guru

Recommended Posts

 

  • हथकरघा प्रशिक्षण केंद्र सदलगा ने  हाथकरघा वस्तु प्रर्दशन एवं बुनकरो के कौशल उत्कृष्टता के आधार पर समूचे कर्नाटक राज्य मे  प्रथम स्थान प्राप्त किया 
  • कर्नाटक सरकार द्वारा हथकरघा प्रशिक्षण केंद्र सदलगा को राज्य प्रशस्ति से पुरस्करत किया गया 

 

आप सभी महानुभाव को हर्ष के साथ सूचित किया जा रहा है कि परम पूज्य संत शिरोमणि दिगंबराचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज के सद आशीर्वाद से एवं परम पूज्य निर्यापक श्रमण मुनि श्री 108 नियम सागर जी महाराज की मंगलमय प्रेरणा से आचार्य भगवन की जन्म भूमि सदलगा मे महाकवि पं. भूरामल सामाजिक सहकार हथकरघा प्रशिक्षण केंद्र सदलगा का प्रारंभ 29 मई 2018 भगवान महावीर स्वामी के जन्मकल्याणक महोत्सव पर हुआ 

 

 

 

 

 


परम पूज्य आचार्य भगवन की मंगल देशना जैसे, आत्मनिर्भरता, प्रमाणिकता , पारदर्शिता, भारत बने भारत, शुद्धता, अहिंसा, सात्त्विकता, आदि विचारों को लेकर सदलगा हाथकरघा चल रहा है और आगे भी इसी तरह अहिंसा का महाकुंभ लेकर बडता रहेगा, महानुभाव हर वर्ष कर्नाटक सरकार - हाथकरघा वस्तु प्रर्दशन एवं बुनकरो के कौशल उत्कृष्टता के आधार पर पुरूस्कार करती है जिसमे इस बर्ष सदलगा हाथकरघा के बुनकरो ने परिश्रम एवं पूर्ण हस्तकला को लेकर भाग लिया था जिसमे पूज्य आचार्य भगवन के मंगल आशीर्वाद एवं आप सभी की मंगल भावना और सदलगा हाथकरघा प्रशिक्षण केंद्र के बुनकरो के अथक परिश्रम एवं प्रयास से कर्नाटक सरकार द्वारा महाकवि पं भूरामल सामाजिक सहकार हथकरघा प्रशिक्षण केंद्र सदलगा को राज्य प्रशस्ति एवं समूचे कर्नाटक राज्य मे प्रथम स्थान प्राप्त किया इसके लिए सदलगा प्रशिक्षण केंद्र गौरवान्वित है इसी तरह पूज्य आचार्य भगवन का मंगलमय आशीर्वाद एवं आप सभी का मार्गदर्शन मिलता रहे ऐसी भावना है इस कार्य में हमारे लिए जिन भी महानुभाव का  प्रत्यक्ष एवं परोक्ष रूप से सहयोग मिला है उन सभी का सदलगा हथकरघा प्रशिक्षण केंद्र एवं समस्त बुनकर आभार व्यक्त करते हैं
👑👑👑👑👑👑👑👑👑
🚩🏳️‍🌈🚩🏳️‍🌈🚩🏳️‍🌈🚩🏳️‍🌈🚩
🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳

हथकरघा  (1).jpeg

हथकरघा  (2).jpeg

हथकरघा  (3).jpeg

हथकरघा  (4).jpeg

हथकरघा  (5).jpeg

हथकरघा  (6).jpeg

हथकरघा  (7).jpeg

हथकरघा  (8).jpeg

हथकरघा  (9).jpeg

Link to comment
Share on other sites

×
×
  • Create New...