Jump to content
सोशल मीडिया / गुरु प्रभावना धर्म प्रभावना कार्यकर्ताओं से विशेष निवेदन ×
नंदीश्वर भक्ति प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता ×
मेरे गुरुवर... आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज

?संयम उपकरण दान महोत्सव में उमडा जैन समाज?


Recommended Posts

   ☀मदनगंज-किशनगढ़☀
   ????‍??‍??‍????
सकल दिगम्बर जैन समाज एवं श्री दिगम्बर जैन धर्म प्रभावना समिति के संयुक्त तत्वावधान तथा मुनि सुधासागर महाराज ससंघ सान्निध्य में रविवार को आर.के. कम्यूनिटी सेंटर में संयम उपकरण दान महोत्सव पिच्छी परिवर्तन कार्यक्रम समारोह पूर्वक आयोजित किया गया।
           कार्यक्रम का शुभारम्भ आर.के. मार्बल परिवार के अशोक पाटनी, सुरेश पाटनी व सूरत जैन समाज द्वारा चित्र अनावरण से किया। कार्यक्रम में दीप प्रज्जवलित गणेश राणा, राजेन्द्र गोधा, प्रमोद सोनी, हुकम काका, अनिल जैन, शांतिलाल जैन, मुनिश्री ससंघ के पाद प्रक्षालन गणेश राणा सांगानेर तथा शास्त्र भेंट राजा जैन, उत्तमचंद जैन, बीएस परिवार आदि ने भेंट किए।
          कार्यक्रम में सुधा की बुंदे पुस्तक का विमोचन धर्म प्रभावना समिति द्वारा किया गया तथा वैद्य महावीर प्रसाद जैन जयपुर का मुनि संघो का इलाज करने के लिए सम्मानित किया गया।
         कार्यक्रम में श्री दिगम्बर जैन युवा वर्ग अशोक नगर मध्य प्रदेश ने आचार्य विद्यासागर महाराज के जीवन को झांकियो के माध्यम से जीवंत कर दिया तथा 23 दिगम्बर को नारेली के लिए प्रस्थान करने वाली श्रीजी की भव्य शोभायात्रा का सुंदर मंचन किया गया। 
        संगीत की मधुर स्वर लहरियों व जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम में नन्हे मुन्ने बच्चों ने धार्मिक गीतों पर मनमोहक भक्ति नृत्य प्रस्तुत किया।

?श्री दिगम्बर जैन धर्म प्रभावना समिति के प्रचार मंत्री संजय जैन के अनुसार कार्यक्रम में

?मुनि सुधासागर महाराज को नई पिच्छी प्रकाशचंद गंगवाल, उत्तमचंद पाटनी ने प्रदान की तथा मुनिश्री की पुरानी पिच्छी एसके जैन गुना को प्राप्त हुई।

?मुनि महासागर महाराज को नई पिच्छी राजेन्द्र सेठी ने प्रदान की तथा मुनिश्री की पुरानी पिच्छी जितेन्द्र जैन अजमेर को प्राप्त हुई।
 
?मुनि निष्कंप सागर महाराज को नई पिच्छी धर्मचंद जैन ने प्रदान की तथा मुनिश्री की पुरानी पिच्छी डा. महेन्द्र जैन बीना को प्राप्त हुई।

?क्षुल्लक गंभीर सागर महाराज को नई पिच्छी सुरेन्द्र शाह भीलवाडा ने प्रदान की तथा पुरानी पिच्छी विनोद शाह कोटा को प्राप्त हुई। 

?क्षुल्लक धैर्यसागर महाराज को नई पिच्छी कैलाशचंद सेठी ने प्रदान की तथा पुरानी पिच्छी डा. प्रभाकर सेठी जयपुर को प्राप्त हुई। 

⚛मुनिश्री ने भी को संयम उपकरण का महत्व बताते हुए मंगल आशीर्वाद प्रदान किया। कार्यक्रम में धर्म प्रभावना समिति व जैन आर्मी के अलावा सैकडों लोगों ने सहयोग दिया। कार्यक्रम में देशभर के हजारों श्रावक श्राविकाएं मौजूद थे।⚛

Link to comment
Share on other sites

×
×
  • Create New...