Jump to content
नव आचार्य श्री समय सागर जी को करें भावंजली अर्पित ×
मेरे गुरुवर... आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज

*दिव्य घोष से धर्म का जयघोष होता है *  *_मुनि श्री*


Recommended Posts

खिमलासा 16/01/2021 
*दिव्य घोष से धर्म का जयघोष होता है *  *_मुनि श्री*
(सिद्धचक्र 128 .मंडल विधान विश्व शांति महायज्ञ का पांचवां दिन)
त्रिमूर्ति दिगंबर जैन मंदिर  खिमलासा  जिला सागर (म. प्र.) में राष्ट्रहित चिंतक आचार्य श्री  विद्यासागर जी महामुनिराज के शिष्य
 मुनि श्री  विमलसागर जी महाराज, मुनि श्री  अनंतसागर जी महाराज, मुनि श्री धर्म सागर जी महाराज,मुनिश्री अचलसागर जी महाराज मुनि श्री भावसागर जी महाराज के सानिध्य में चल  रहे   सिद्धचक्र 128 महामंडल विधान के  पांचवे दिन  धर्म सभा को संबोधित करते हुए मुनि श्री विमल सागर जी महाराज ने कहा कि इस कोरोना काल में कई व्यक्ति चले गए, असमय में मृत्यु नहीं हो इसके लिए आयुर्वेद ग्रंथ में औषधि का वर्णन किया है, नरको के दुखों का वर्णन करते ही रोंगटे खड़े हो जाते हैं ,धार्मिक अनुष्ठान ,व्रत , वेदी बनाने के लिए चिंतन करते रहें इससे पुण्य का बंध  होता रहेगा, सत्य व्यसन से जो बचता है वह अपना उद्धार करता है, जुआ होता है मौत का कुआं!

मुनि श्री भाव सागर जी ने कहा कि सिद्ध बन जाने के बाद वापस नहीं आते , *हिंसा को मिटाने के लिए अहिंसा का प्रचार आवश्यक है* ,युवाओं को धार्मिक कार्यों में आगे आना चाहिए ,भगवान की भक्ति से अतिशय चमत्कार हुये है, सिंगापुर में एक व्यक्ति 60 किलोमीटर दूर जल लेने जाता था अभिषेक के लिए, 
पहले चर्चा होती है फिर पर्चा  निकलता है फिर खर्चा होता है फिर अर्चा होती है फिर पूरे विश्व में चर्चा होती है ,साधुओं के बिहार के लिए युवाओं को तैयार करें समाज का कर्तव्य है की बिहार करवाने वालों की व्यवस्था करें ,प्रत्येक नगर के बच्चों का दिव्य घोष होना चाहिए, जो धर्म का जयघोष करता खहे, जो प्रभु और गुरु के आगे चलें, इससे बढ़कर पुण्य का कार्य नहीं हो सकता है, इसको दिव्य घोष,जिन घोष,जय घोष भी कहते हैं

16 जनवरी शनिवार  को 
 प्रातः काल  अभिषेक, शांतिधारा  , पूजन , विधान हुआ शास्त्र अर्पण किया गया ,श्रीफल अर्पण किए गए 
प्रतिदिन शाम को मंगल आरती  सभी लोग भक्ति भाव से कर रहे हैं  व भक्तामर अर्चना हो रही है
 रात्रि में भैयाजी के द्वारा शास्त्र प्रवचन हो रहे है
20 जनवरी को नेमावर आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के दर्शनार्थ बहुत से लोग जाएंगे
 यह कार्यक्रम प्रतिष्ठाचार्य  ब्रह्मचारी  नितिन भैयाजी( खुरई/ इंदौर) एवं सह प्रतिष्ठाचार्य  ब्रह्मचारी दीपक भैया टेहरका के मार्गदर्शन में चल रहा है

Link to comment
Share on other sites

×
×
  • Create New...