srajal jain Posted February 10, 2020 Report Share Posted February 10, 2020 *देवरी 10/02/2020* *मुनिश्री प्रशांत सागर जी ससंघ का हुआ मंगल आगमन * देवरी , जिला- सागर( मध्यप्रदेश) में सर्वश्रेष्ठ साधक आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के शिष्य मुनि श्री प्रशांत सागर जी, मुनि श्री निर्वेग सागर जी, एवं क्षुल्लक श्री देवानंद सागर जी (नगर गौरव) का मंगल आगमन हुआ। कृषि उपज मंडी के पास मुनि श्री विमल सागर जी, मुनि श्री अनंत सागर जी, मुनि श्री धर्म सागर जी, मुनि श्री अचल सागर जी, मुनि श्री भाव सागर जी महाराज, ने देवरी जैन समाज के साथ भव्य आगवानी की। जगह-जगह पाद प्रक्षालन किया गया। आरती उतारी गई। रंगोली सजाई गई। नगर को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। मुनिराजों के *सानिध्य* में एवं प्रतिष्ठाचार्य वाणी भूषण विनय भैया जी बंडा के निर्देशन में 14 से 20 फरवरी 2020 तक पंचकल्याणक गजरथ महोत्सव संपन्न होगा। यह कार्यक्रम गीतांजलि कॉलोनी, माणिकचंद पेट्रोल पंप के सामने, देवरी, जिला सागर(म.प्र) में संपन्न होगा। इस कार्यक्रम में देशभर से श्रद्धालु आ रहे हैं। शासन, प्रशासन के अतिथि भी आ रहे हैं। मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री माननीय श्री हर्ष यादव जी एवं एसडीएम श्री राजेंद्र पटैल जी ने पंचकल्याणक स्थल का अवलोकन किया। इस कार्यक्रम की तैयारियाँ जोरों से चल रही हैं। 14 वर्ष बाद मुनिराजों का मिलन हुआ। 11 फरवरी मंगलवार को दोपहर 1बजे से विद्याविहार कॉलोनी में पात्र चयन होगा। धर्म सभा को संबोधित करते हुए मुनि श्री विमल सागर जी ने पंचकल्याणक की महिमा बताई। मुनि भाव सागर जी महाराज ने कहा, कि पूजन करने से जीवन में सब कुछ प्राप्त हो जाता है। Link to comment Share on other sites More sharing options...
Recommended Posts