Jump to content
नव आचार्य श्री समय सागर जी को करें भावंजली अर्पित ×
मेरे गुरुवर... आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज

*विश्व कल्याण की भावना के लिए होता है पंचकल्याणक:- मुनि श्री विमल सागर जी


Sanyog Jagati

Recommended Posts


*विश्व कल्याण की भावना के लिए होता है पंचकल्याणक-मुनि श्री*
(पंचकल्याणक महोत्सव की प्रेस कांफ्रेंस हुई)
 करेली
 जिला नरसिंहपुर
 मध्य प्रदेश मैं
*सर्वश्रेष्ठ साधक पूज्य आचार्यश्री 108 विद्यासागर जी महाराज* के आज्ञानुवर्ती शिष्य
 मुनि श्री विमल सागर जी, के ससंघ सानिध्य में  पंचकल्याणक महोत्सव की तैयारियों के अंतर्गत प्रेस कॉन्फ्रेंस सुभाष मैदान मैं हुई इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और प्रिंट मीडिया के रिपोर्टरो ने मुनि संघ के दर्शन किए और विभिन्न विषयों पर चर्चा की और पंचकल्याणक संबंधी जानकारियां हासिल की इस अवसर पर प्रेस कॉन्फ्रेंस मैं संबोधित करते हुए 
*मुनि श्री विमल सागर जी ने बताया कि* यह पंचकल्याणक सभी लोगों के लिए है इसके माध्यम से पूरे नगर में पॉजिटिव एनर्जी आएगी अनुष्ठान विश्व शांति की, विश्व कल्याण की भावना से आयोजित किया जा रहा है। इसमें पाषाण से भगवान बनने की प्रक्रिया बताई जाएगी ।
*मुनि श्री भाव सागर जी ने कहा कि* पंचकल्याणक के माध्यम से गायों का संरक्षण एवं गौशालाओं के लिए दान भी दिया जाता है। हमारे गुरु आचार्य श्री विद्यासागर जी हमेशा सब जीवो के कल्याण के लिए सोचते रहते हैं और प्रेरणा मार्गदर्शन देते रहते हैं। उन्होंने बालिकाओं की सुरक्षा के लिए प्रतिभास्थली के लिए शिक्षा के लिए आशीर्वाद दिया है जिसमें बालिकाओं को सुरक्षित स्थान पर शिक्षा दी जाती है।  गरीब एवं सभी वर्गों के लिए चिकित्सा के लिए भाग्योदय तीर्थ एवं पूर्णायु जैसे विशाल चिकित्सालय के लिए प्रेरणा दी है और शांतिधारा  दुग्ध  योजना के माध्यम से गायों की रक्षा के लिए मार्गदर्शन दिया है और भी अनेक जनहित योजनाओं को आशीर्वाद दिया है।  हथकरघा के माध्यम से बेरोजगारों को रोजगार देने के लिए प्रेरणा दी है जिससे अहिंसक वस्त्र तैयार हो। पत्रकार बंधुओं का सम्मान समितियों के प्रमुख व्यक्तियों ने किया।
 

Link to comment
Share on other sites

×
×
  • Create New...