Jump to content
नव आचार्य श्री समय सागर जी को करें भावंजली अर्पित ×
मेरे गुरुवर... आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज

प्रथमधारा : 1008 बच्चों का उपनयन संस्कार जवाहर चौक मंदिर प्रांगण में किया गया


Recommended Posts

6 अक्टूबर 2019 मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में परम पूज्य गुरुवर 108 आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज की आज्ञा अनुवर्ती शिष्य परम पूज्य मुनि 108 प्रसाद सागर जी महाराज परम पूज्य मुनि 108 श्री शैल सागर जी महाराज परम पूज्य मुनि 108 श्री निकलंक सागर जी महाराज के सानिध्य में 1008 बच्चों का उपनयन संस्कार जवाहर चौक मंदिर प्रांगण में किया गया

 

बच्चों को संस्कारित बनाने के लिए बच्चों का मुंडन करवा कर आदिनाथ पुराण शास्त्र की व्याख्या अनुसार बच्चों का विधि विधान के साथ उपनयन संस्कार हुआ हजारों आंखों ने इस भव्य दृश्य को देखा प्रथम बार बच्चों ने महाराज श्री के सानिध्य में अभिषेक और शांति धारा की *प्रतिष्ठाचार्य श्री प्रदीप भैया अशोकनगर द्वारा सर्वप्रथम बच्चों को केंद्रीय जेल सागर के बंदी भाइयों द्वारा बनाए गए 1008 रुमाल जोकि *अशोका गार्डन ,भोपाल निवासी श्री सुशांत जैन शौर्य जैन श्वेता जैन द्वारा ₹51000 की राशि देकर पुण्य लाभ कमाया

इस अहिंसक रुमाल पर अभिषेक उपरांत सभी बालकों को बिठाया गया और फिर संस्कार किए गए बहुत ही प्रेरक और हृदय परिवर्तन करने वाला प्रोग्राम रहा बच्चों के माता-पिता निश्चित तौर से संस्कारी थे जिन्होंने भोपाल जैसे महानगर में रहकर भी बच्चों के अंदर संस्कार पड़े इसके लिए प्रयास किया बच्चों को जब महाराज श्री संस्कार दे रहे थे तब बच्चे भक्ति भाव से आंखें बंद करके सहस्रार चक्र के ऊपर बनाए जा रहे स्वास्तिक का अनुभव कर रहे थे और बहुत भक्ति और श्रद्धा के साथ महाराज श्री का चरण वंदन करके संस्कार प्राप्त कर रहे थे बड़ा अनूठा दृश्य था यह संस्कार विधि बच्चों को जीवन भर याद रहेगी 

 

 

Link to comment
Share on other sites

×
×
  • Create New...