Jump to content
सोशल मीडिया / गुरु प्रभावना धर्म प्रभावना कार्यकर्ताओं से विशेष निवेदन ×
नंदीश्वर भक्ति प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता ×
मेरे गुरुवर... आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज

ऐतिहासिक क्षण - अर्हम योग एवं ध्यान लाल किला दिल्ली से 23/06/2019


Recommended Posts

 

✍️ *"अर्हं योग के ऐतिहासिक क्षण का गवाह बना लाल किला"*

 

एक साथ 13000 लोगों ने दिल्ली के लाल किला में किया अर्हम योग......

 

इस अभूतपूर्व कार्यक्रम की सफलता की पूरे देश में चर्चा है ...*

 

*अद्भुत,अविस्मरणीय,अद्वितीय अर्हं योग के इस कार्यक्रम में दूर-दूर तक फैला हर उम्र वर्ग का विशाल जन समूह,  चेहरों पर दुख,बीमारी, परेशानी और हर समस्या से मुक्ति दिलाने वाले "अर्हं योग" से जुड़ने की खुशी, उसे सीखने का भाव ,उसी में खो जाने और स्वयंमय हो जाने का भाव ....वास्तव में ये सभी दृश्य आँखों में समा गए हैं,गुरुवर मुनि श्री 108 प्रणम्य सागर जी महाराज की वाणी में अर्हं ध्यान, योग करना ,जीवन की सभी दुविधाओं से बाहर निकल जाना, भाग दौड़ भरी जिन्दगी से संयमित जीवन की ओर वापस आना और ध्यान योग के उस आनंद को महसूस करने का अनुभव अद्भुत,अकल्पनीय और अकथित है , इसके बारे में जितना भी लिखा जाए कम है .. बस यही कह सकते हैं कि ...*

*"अर्हं योग" से जुड़िए और फिर देखिए ज़िंदगी में कितना आनंद है.....*

*आप भी "अर्हं योग" से जुड़िए और अपने जीवन को आज से ही आनन्दमय बनाना शुरू कर दीजिए ।*

*अर्हं की यात्रा प्रारम्भ कर दीजिए...*
               ~~~~~~~~~~~~~~

*"करें योग -रहे निरोग" का उद् घोष -*

*भारत की राजधानी दिल्ली के ऐतिहासिक लाल क़िला मैदान में संत शिरोमणि आचार्य गुरुवर श्री 108 विद्यासागर जी महाराज की प्रेरणा एवं  उनके परमप्रभावक शिष्य मुनि श्री 108 प्रणम्य सागर जी एवं  श्री 108 चंद्र सागर जी महाराज के पावन सानिध्य में ऐतिहासिक एवं अद्भुत *"आध्यात्मिक अर्हम् योग एवं ध्यान"* का कार्यक्रम ,विभिन्न शहरों से आए हुए विशाल जन समूह ने अद्भुत आनंद के साथ सम्पन्न किया ।

20190624_084431.jpg

IMG-20190624-WA0001.jpg

IMG-20190624-WA0000.jpg

IMG-20190623-WA0027.jpg

IMG-20190624-WA0007.jpg

Link to comment
Share on other sites

×
×
  • Create New...