Jump to content
नव आचार्य श्री समय सागर जी को करें भावंजली अर्पित ×
मेरे गुरुवर... आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज

बुरे विचारों से नेगेटिव एनर्जी आने से होती है बीमारिया :- मुनिश्री विमल सागर जी


Recommended Posts

*दमोह 13-05-2019*
*बुरे विचारों से नेगेटिव एनर्जी आने से होती है बीमारिया - मुनिश्री* 

 दमोह ( मध्यप्रदेश)  में *सर्व श्रेष्ठ साधक आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के* शिष्य मुनि श्री  विमल सागर जी महाराज  श्री दिगंबर जैन नन्हे  मंदिर दमोह में विराजमान है। प्रातः काल आचार्य श्री की पूजन संपन्न हुई।इष्टोपदेश ग्रन्थ पर प्रवचन में धर्मसभा को संबोधित करते हुए मुनिश्री विमलसागर जी महाराज ने कहा कि देवो का वैभव प्राप्त होता है जो यहाँ अच्छे कार्य करता है। शाम को धर्म सभा को संबोधित करते हुए मुनि श्री भावसागर जी ने कहा कि मैडिटेशन के माध्यम से हम स्वस्थ हो सकते है।सबसे ज्यादा नेगेटिव एनर्जी हमारे बुरे विचारों से आती है।हम 24 घंटे सभी के बारे में बुरा सोचते रहते है , बोलते रहते है , बुरा करते रहते है।हम अच्छा सोचेगे तो पॉजिटिव एनर्जी आएगी।आज आत्महत्या के विचार करनेवालो की संख्या ज्यादा बड़ रही है। कोई बच्चा परीक्षा में नंबर कम लाता है तो सभी उसपर टूट पड़ते है , इससे वह आत्महत्या जैसा गलत कदम उठाकर मनुष्य जीवन का सही उपयोग नहीं कर पाता है।बच्चो को प्रोत्साहन दे , पुरुस्कार दे , उनको मार्गदर्शन दे , प्रेरणा दे। उनकी अच्छी भावना बनाए।उनके लिए पॉजिटिव वातावरण बनाए , जिससे वह अच्छे नंबर ला सके और उनकी नेगेटिव भावनाये दूर हो सके।सबसे ज्यादा टी.बी. और मोबाइल के माध्यम से नेगेटिव एनर्जी आती है।पॉजिटिव एनर्जी के लिए ध्यान , योग , प्राणायाम करे।इससे हम सुख शांति प्राप्त कर सकते है और तनाव मुक्त रह सकते है।
 

Link to comment
Share on other sites

×
×
  • Create New...