Jump to content
नव आचार्य श्री समय सागर जी को करें भावंजली अर्पित ×
मेरे गुरुवर... आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज

पूरा देश पूर्णायु को प्राप्त करे- मुनिश्री विमल सागर जी


Recommended Posts

*दमोह 11-05-2019*
*पूरा देश पूर्णायु को प्राप्त करे- मुनिश्री*
(मुनिदीक्षा दिवस पर हुए कार्यक्रम)
*(गुरुदेव की कृपा से कैंसर भी कैंसिल हो गया कई लोगो के रोग ठीक हुए)*

 दमोह ( मध्यप्रदेश)  में *सर्व श्रेष्ठ साधक आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के* शिष्य मुनि श्री  विमल सागर जी महाराज के सानिध्य में श्री दिगंबर जैन नन्हे  मंदिर दमोह में  प्रातः काल मुनिश्री विमलसागर जी मुनिश्री अनंतसागर जी मुनिश्री धर्मसागर जी का 21वाँ मुनिदीक्षा दिवस बड़ी धूम धाम से मनाया गया चित्र अनावरण दीप्रज्वलंन पाद प्रछालन शास्त्र अर्पण आचार्य श्री की महापूजन हुई कुंडलपुर के बड़े बाबा के नए मोमेंटो का विमोचन हुआ। शहपुरा भिटौनी के भक्तों ने छत्र अर्पण किया। मंच संचालन शुभांशु जैन शहपुरा ने किया।प्रवचन में धर्मसभा को संबोधित करते हुए मुनिश्री विमलसागर जी महाराज ने कहा कि ऐसी ताली बजाओ कि रोग मिट जाए ऐसा नमन करो कि आचार्य श्री की छवि दिख जाए आचार्य श्री कुंडलपुर आ जाए। हम लोगों को गुरुदेव ने घर से बुलाया था कुंडलपुर में बड़े बाबा छोटे बाबा के चरणों में हम लोगों की ड्रेस चेंज हुई थी। सिद्ध क्षेत्र नेमावर में पहुंचकर दीक्षा हुई थी। इस शरीर का दिन रात पोषण करते रहो फिर भी रोग उत्पन्न होते रहते हैं।इसको पुष्ट भी करते रहोगे तो भी यह साथ नहीं देगा। हमारा शरीर स्वस्थ तो नहीं रहता था लेकिन जब वास्तविकता जानी तो परिवर्तन आया। आज के दिन 23 मुनिराजो ने दीक्षा ली थी। गुरुदेव महाराज वैद्य है। गुरुदेव का आशीर्वाद आया अस्वस्थ होने पर भी आज मंच पर आ गया। महावीर जयंती और दीक्षा दिवस पर मौसम ठंडा हो गया। आज के दिन गुरुदेव के द्वारा दूसरा जन्म हुआ था। गुरुदेव सब कुछ देने वाले हैं हमारे ऊपर गुरुदेव के बहुत उपकार है। मुनिश्री ने अनेक संस्मरण सुनाए। *गुरुदेव भारतवर्ष की उन्नति में लगे हैं*। गुरुओं के वचन ही औषधि होते है। गुरुदेव तीर्थंकर जैसे महान वैद्यराज मिले। *गुरुदेव के आशीर्वाद से कई लोगों के रोग ठीक हो जाते हैं। गुरुदेव की कृपा से कैंसर भी कैंसिल हो गया। गुरुदेव की भावना है कि पूरा देश पूर्णायु को प्राप्त हो।* कुछ लोग कहते हैं कि आचार्य श्री को सिर्फ धर्म का ही उपदेश देना चाहिए। लेकिन आचार्यो ने चारों पुरुषार्थ का उपदेश देने को कहा है। अर्थपुरुषार्थ का उपदेश सही-सही नहीं दिया जाएगा तो तुम्हारा जीवन व्यर्थ हो जाएगा। *खोटे व्यापारो से बचाने के लिए अर्थ पुरुषार्थ का उपदेश देते है।* गुरुदेव भविष्य के तीर्थंकर के रूप में जरूर जन्म लेंगे। *एक व्यक्ति ने अपने सीने पर वंदे विद्यासागरंम लिखकर रोग ठीक कर लिया।* शाम को धर्म सभा को संबोधित करते हुए मुनिश्री भावसागर जी ने कहा कि मुनि दीक्षा दिवस हमें बड़े उत्साह से मनाना चाहिए। इस कार्यक्रम में दिगंबर जैन पंचायत कमेटी , समस्त मंदिर कमेटी ,  शाकाहार उपासना परिसंघ , आचार्य श्री विद्यासागर दयोदय गौशाला , समस्त महिला मंडल , समस्त बालिका मंडल , समस्त पाठशाला परिवार , समस्त युवा मंडल आदि का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।ललितपुर , शहपुरा भिटौनी , गौरझामर , देवरी , खितौला , अभाना ,आदि अनेको स्थानों से आकर सभी ने भक्ति की ।
 

Link to comment
Share on other sites

×
×
  • Create New...