Jump to content
नव आचार्य श्री समय सागर जी को करें भावंजली अर्पित ×
मेरे गुरुवर... आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज

कटे फटे वस्त्र नेगेटिव एनर्जी देते है - मुनिश्री विमल सागर जी


Recommended Posts

*दमोह 04-05-2019*
*कटे फटे वस्त्र नेगेटिव एनर्जी देते है - मुनिश्री*

 दमोह ( मध्यप्रदेश)  में *सर्व श्रेष्ठ साधक आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के* शिष्य मुनि श्री विमल सागर जी महाराज ससंघ श्री दिगंबर जैन नन्हे  मंदिर दमोह में विराजमान है प्रातः काल आचार्य श्री की पूजन हुई।इष्टोपदेश ग्रंथ पर प्रवचन में धर्मसभा को संबोधित करते हुए मुनिश्री विमलसागर जी महाराज ने कहा कि हमेशा इच्छाए होती रहती है गाड़ी , दुकान , मकान आदि की अपने जीवन में जब तक व्रतों को अंगीकार नहीं करोगे कल्याण होने वाला नहीं है। शाम को मुनिश्री भावसागर जी ने कहा कि आज आधुनिकता की दौड में हम भारतीय संस्कृति को भूलते जा रहे है।ग्रंथो में लिखा है कि कटे फटे वस्त्र अमंगल होते है और नेगेटिव एनर्जी देते है। मंदिर में भड़कीले वस्त्र , काले वस्त्र , आदि पहनकर नहीं आना चाहिए। पुरुषों के लिए धोती पहनकर पूजन करने का विधान है। धोती अखंड वस्त्र होता है मांगलिक कार्यो में धोती पहनते है तो शुभ होता है। कमेटी ने जानकारी दी कि 7 मई मंगलवार को अक्षयतृतीया पर इक्षु रस वितरण किया जायेगा।11 मई शनिवार को मुनिश्री विमलसागर जी मुनिश्री अनंतसागर जी मुनिश्री धर्मसागर जी महाराज का  21 वा मुनिदीक्षा दिवस मनाया जायेगा।प्रातः 8 बजे आचार्य। श्री की महापूजन ( अनूठे तरीके से ) मुनिश्री के प्रवचन सांस्कृतिक कार्यक्रम रात्रि में 8 बजे *गुरुगाथा* राष्टीय ख्याति प्राप्त नाटिका शहपुरा के विशेष कलाकारों के द्वारा प्रस्तुत की जायेगी।
 

Link to comment
Share on other sites

×
×
  • Create New...