Jump to content
नव आचार्य श्री समय सागर जी को करें भावंजली अर्पित ×
मेरे गुरुवर... आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज

विश्व में सर्वश्रेष्ठ पॉजिटिव पावर ओम मैं है-: मुनिश्री विमल सागर जी महाराज


Sanyog Jagati

Recommended Posts

*दमोह 29-04-2019*
*विश्व में सर्वश्रेष्ठ पॉजिटिव पावर ओम  मैं है - मुनिश्री*

 दमोह ( मध्यप्रदेश)  में *सर्व श्रेष्ठ साधक आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के* शिष्य मुनि श्री  विमल सागर जी  महाराज के सानिध्य में श्री दिगंबर जैन  मंदिर  जबलपुर नाका दमोह में प्रातः काल आचार्य श्री की पूजन हुई संगीतकार शुभम जैन जबलपुर ने संगीतमयी प्रस्तुति दी। धर्मसभा को संबोधित करते हुए मुनिश्री विमल सागर जी महाराज ने कहा कि  नव देवताओं की आराधना करने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है। 5 धर्मात्मा मुनि राजो के रूप में आपको मिले हैं,आज लोग पक्षपाती बनते जा रहे हैं। जबलपुर नाका वाले पुण्य शाली हैं, जो ध्वजारोहण कलशा रोहण कर रहे हैं, मंदिर में विघ्न बाधाएं आती हैं, यदि ध्वज दंड और कलश नहीं होता है शिखर पर। यह चित्त चलायमान है वित्त भी चलायमान है, व्यक्त की कीर्ति स्थिर होती है। भगवान की आराधना करने वाला पुण्य की वृद्धि करता है। और निर्माण को प्राप्त करता है। शाम को मुनिश्री भावसागर जी महाराज ने बताया कि विश्व में सर्वश्रेष्ठ पॉजिटिव पावर ओम में हैं । ओम के ध्यान से शरीर मैं विशेष प्रकार की शक्तियां जागृत होती है। और सुख शांति का अनुभव होता है। आज व्यक्ति टेंशन में रहता है, और व्यस्तता के कारण वह परेशान भी रहता है, इसका सर्वश्रेष्ठ उपाय ओम का ध्यान है। जबलपुर नाका  जैन मंदिर में कलशारोहण ध्वजारोहण 29 अप्रैल  को हुआ यह कार्यक्रम डॉ पंडित अभिषेक जैन (सगरा)ने  संपादित किया। जैन समाज अध्यक्ष सुधीर सिंघई, शैलेंद्र मयूर, सुनील वेजीटेरियन, विमल लहरी आदि ने कार्यक्रम में सहभागिता दिखाई। कलशा रोहण करने का सौभाग्य जैन मंदिर अध्यक्ष डॉ. जे के जैन परिवार को प्राप्त हुआ।

Link to comment
Share on other sites

×
×
  • Create New...