Jump to content
नव आचार्य श्री समय सागर जी को करें भावंजली अर्पित ×
मेरे गुरुवर... आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज

इंडिया नहीं भारत बाेलाे का संदेश देने निकली दुपहिया वाहन रैली, 150 मिनट में पूरी की 11 किमी की परिक्रमा

Vidyasagar.Guru

1,212 views

13 फरवरी 2019.jpeg

इंडिया नहीं भारत बाेलाे का संदेश देने निकली दुपहिया वाहन रैली, 150 मिनट में पूरी की 11 किमी की परिक्रमा

इंडिया नहीं भारत बाेलाे का संदेश देने मंगलवार दाेपहर डेढ़ बजे भाग्याेदय तीर्थ परिसर में आचार्य श्री विद्यासागर महाराज का आशीर्वाद लेकर शहर में निकली दोपहिया वाहन रैली ने 11 किलोमीटर की परिक्रमा दाे घंटे तीस मिनट में पूरी की। मंगलवार का दिन युवाओं ने देश के नाम किया और करीब एक हजार दुपहिया वाहन पर सवार 1500 से अधिक युवाअाें अाैर वरिष्ठ जनाें ने “इंडिया नहीं भारत बोलो “ का संदेश शहर के लाेगाें काे दिया। रैली शहर के सभी सामाजिक संगठनों ने एक साथ मिल कर निकाली। भाग्योदय तीर्थ से हाथों में तिरंगा लेकर निकला ये कारवां भगवानगंज चाैराहे , गुजराती बाज़ार , कटरा नमकमंडी , परकोटा होते हुए सिविल लाईन पहुंचा फिर वहां से गोपालगंज तीन बत्ती , बड़ा बाजार , मोतीनगर चाैराहे के रास्ते से भाग्योदय तीर्थ पहुंचा। जहां अाचार्य श्री ने युवाओं से कहा कि अंग्रेज़ों की देन इंडिया नाम से देश को मुक्ति मिलना ही चाहिए। तभी हमारे देश की दशा व दिशा दोनों बदलेगी । रैली में अागे चल रहे डीजे की धुन पर युवा देश भक्ति के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। वीरेन्द्र मालथौन ने बताया कि भारत बोलो अभियान के अगले चरण में बुंदेलखंड से सैकड़ों चार पहिया वाहनों का क़ाफ़िला दिल्ली जाएगा। जहां इंडिया गेट पर प्रदर्शन किया जाएगा। 

इस रैली में जैन पंचायत, विप्र समाज, रोटरी क्लब, संजोग समिति, विश्व हिंदू परिषद, वैश्य महासम्मेलन, सोशल ग्रुप, विचार संस्था, जैन मिलन, धर्म रक्षा संगठन, भारत रक्षा मंच सहित 22 संगठनों के सैकड़ों सदस्यों ने भागीदारी की। रैली में देवी प्रसाद दुबे, अनिल दुबे, प्रकाश बहेरिया, सुरेन्द्र मालथौन, रिषभ मड़ावरा, शिवशंकर मिश्रा, पप्पू तिवारी, सूरज सोनी, डॉ. आज़ाद जैन, स्वतंत्र खिमलासा, अनिल नैनधरा, निकेश गुप्ता, सचिन, कपिल मलैया, विक्रम सोनी, मोनू, राम शर्मा, अनिल तिवारी, सुरेन्द्र पटना, महेश बाबा, सुकुमाल जैन, देवेन्द्र जैना, अजित नायक, मनोज लालो, अखिलेश समैया, रिषभ गढाकोटा, सोनू जैन, शालू जैन, डॉ. राहुल जैन, प्रदीप, अजय बंडा, मनीष दलपतपुर, अजय, शिवशंकर मिश्रा, पप्यू तिवारी, एके शर्मा, राम शर्मा, आशीष गोस्वामी, अरुण दुबे, हनी दुबे, दीपक वाजपेयी, रामकृष्ण गर्ग, मृदुल पन्या सहित विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि शामिल थे। 

क्यों चाहते हैं आचार्य श्री नाम में बदलाव : राशि बदल जाती है नाम से, इसलिए आचार्य विद्यासागर चाहते हैं कि भारत का नाम केवल भारत हो। क्योंकि इतिहास भारत का गौरवशाली है इंडिया का नहीं, दूध की नदियां भारत में बहती थीं इंडिया में नहीं। 

13 फरवरी 2019 (1).jpeg

भाग्योदय में विद्यासागर महाराज ने कहा मेथी में किसमिस डालोगे तो वह दवाई का काम करेगी

सागर. संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर महाराज ने भाग्योदय तीर्थ में मंगलवार को धर्मसभा संबोधित करते हुए कहा कभी- कभी अवसर के रूप में मेथी का उपयोग खाने में करना चाहिए, मेथी खाओगे और उसमें किसमिस और डाल दोगे तो उससे उल्टी नहीं होगी। और वह दवाई का काम करेगी और इससे स्वास्थ्य भी बहुत अच्छा होगा। आचार्य श्री ने कहा भिन्न-भिन्न माध्यम से हमारा परिणाम शुद्ध होता है। आप के परिणामों को बांधने के लिए पूजन,अभिषेक, जाप, विधान आदि हो जाते हैं पर यह सब उल्टी को रोकने का काम करते हैं। उन्होंने कहा मुनि महाराज उपदेश देकर आप को सिखाते हैं। उपाय आपको ढूंढना होगा, तब कार्य की प्राप्ति होगी। आचार्य श्री का पूजन पाएगा स्थित आदिनाथ मंदिर के महिला मंडल, काकागंज जैन समाज और महिला मंडल ने की। पाद प्रक्षालन सोमचंद जैन राजकुमार जैन और विधान चौधरी मानक चौक परिवार ने किया। आचार्य श्री की आहार चर्या ब्रह्मचारी दीपक भैया,ब्रह्मचारी अलका दीदी, कुसुम जैन, नीरज जैन,अनामिका के चौके में हुई। इस अवसर पर दीपक और उनके परिवार ने सहस्त्रकूट जिनालय के लिए दो प्रतिमाएं विराजमान कराने की घोषणा की। इसके अलावा सहस्त्रकूट जिनालय के लिए एक दर्जन से अधिक लोगों ने प्रतिमाएं विराजमान कराने की घोषणा की। 

0 Comments

Recommended Comments

There are no comments to display.

Create an account or sign in to comment

You need to be a member in order to leave a comment

Create an account

Sign up for a new account in our community. It's easy!

Register a new account

Sign in

Already have an account? Sign in here.

Sign In Now
  • बने सदस्य वेबसाइट के

    इस वेबसाइट के निशुल्क सदस्य आप गूगल, फेसबुक से लॉग इन कर बन सकते हैं 

    आचार्य श्री विद्यासागर मोबाइल एप्प डाउनलोड करें |

    डाउनलोड करने ले लिए यह लिंक खोले https://vidyasagar.guru/app/ 

×
×
  • Create New...