Jump to content
नव आचार्य श्री समय सागर जी को करें भावंजली अर्पित ×
मेरे गुरुवर... आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज
  • entries
    193
  • comments
    162
  • views
    93,832

Contributors to this blog

About this blog

आचार्य श्री विद्यासागर जी महराज से सम्बन्धित नवीनतम समाचार.

published news updates about Acharyashri Vidyasgar Ji Maharaj, प्रेस विज्ञप्ति /Press Release related to Acharya Vidyasagar Ji maharaj 

Entries in this blog

पूज्य गुरुदेव आचार्य श्री विद्यासागरजी महाराज के पावन सान्निध्य में मोनिका सुहास शाह द्वारा स्वरबद्ध श्री भक्तामर स्तोत्र और श्री वर्द्धमान स्तोत्र का विमोचन

पूज्य गुरुदेव आचार्य श्री विद्यासागरजी महाराज के पावन सान्निध्य में मोनिका सुहास शाह द्वारा स्वरबद्ध श्री भक्तामर स्तोत्र और श्री वर्द्धमान स्तोत्र का विमोचन          

संस्कार गुरुकुल समर कैंप 4 से 10 जून

श्रुत संवर्धन ज्ञान संस्कार शिविरों में बह रही है संस्कार और ज्ञान की गंगा स्थानीय स्तर पर 12 को तथा सामूहिक समापन 13 को करगुवां जी झाँसी में होगा नई बस्ती, अटा मंदिर और जखौरा, तालबेहट में  चल रहे हैं ज्ञान संस्कार शिविर ललितपुर। परम पूज्य संत शिरोमणि आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज के संयम स्वर्ण महोत्सव वर्ष के उपलक्ष्य में  परम पूज्य सराकोद्धारक आचार्य श्री 108 ज्ञानसागर जी महाराज की प्रेरणा एवं आशीर्वाद से श्रुत संवर्धन संस्थान, मेरठ के तत्वावधान में श्रुत संवर्धन ज्ञान संस्कार शिक्षण श

संयम स्वर्ण जयंती वर्ष पर ग्रेटर नोएडा में जैन यूथ वर्कशॉप की सुंदर शुरुआत

ग्रेटर नोएडा में जैन यूथ वर्कशॉप की सुंदर शुरुआत    जैन युवा प्रोफेशनल्स में दिखा जैन दर्शन सीखने का जज्बा    *YOUTH WORKSHOP 2018*    दिनांक 10  जून 2018 को आचार्य श्री विद्यासागर संयम स्वर्ण जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में  दिगम्बर जैन मंदिर ग्रेटर नोएडा में जीवन जीने की कला पर एक *युवा कार्यशाला* का सफल आयोजन किया गया। जिसमे 150 से अधिक लोगों ने भाग लिया। नई दिल्ली के जैनदर्शन विभाग,श्री

 शास्त्री परिषद् वार्षिक अधिवेशन 6 से 8 जून, 2018

श्रीक्षेत्र श्रवणबेलगोला द्वितीय दिवस - 7 जून,  2018   श्रुतपंचमी महोत्सव प्रारम्भ - श्रवणबेलगोला में आज दिनांक 7 जून को दोपहर 2 बजे 12 दिवसीय श्रुतपंचमी महोत्सव प्रारम्भ हो गया। स्वस्तिश्री चारुकीर्ति भट्टारक महास्वामीजी की प्रेरणा और निर्देशन में विद्वानों को सम्मानित किया गया और उनकी भव्य शोभायात्रा निकाली गई। तत्पश्चात् आचार्यश्री वर्धमान सागर जी महाराज एवं समस्त मुनि-आर्यिका संघ के सानिध्य में शास्त्री परिषद् का अधिवेशन प्रारम्भ हुआ। इस सत्र में प्राचार्य ब्र. अनिल भैया, अन्तर्र

संयम स्वर्ण महोत्सव के उपलक्ष पर सेन्ट्रल जेलों में लगे वाटर कूलर

सेन्ट्रल जेलों मैं जैन समाज ने लगवाये वाटर कूलर     तस्वीरें देखे - केंद्रीय जेल - इंदौर मैं लगाया वाटर कूलर  सेंट्रल जेल - भोपाल मैं लगाया वाटर कूलर सर्किल जेल - सिवनी में  वाटर कूलर प्रदान किया गया। केन्द्रीय जेल - नरसिंहपुर में वाटर कूलर प्रदान किया गया | केंद्रीय जेल - बडवानी वाटर कूलर प्रदान किया गया | केंद्रीय जेल - उज्जैन मैं वाटर कूलर प्रदान किया | सेंट्रल जैल - ग्वालियर में वाटर कूलर प्रदान किया गया |

पपोरा जी में आज हुआ ऐतिहासिक मंगल प्रवेश ! सहस्त्रकूट जिनालय एवम प्रतिभास्थली निर्माण की घोषणा।

परम पूज्य आचार्यश्री विद्यासागर जी महाराज ससंघ का आज भव्य मंगल प्रवेश अतिशय क्षेत्र श्री पपोरा जी जिला टीकमगढ़ में भक्तों के अपार उत्साह और अत्यंत भक्ति भाव के साथ हुआ! प्रस्तुत है ऐसी झलकियाँ जिन्हें हर कोई जानना चाहेगा ! आज प्रातः लगभग 7 बजे से ही पूज्य आचार्य संघ की अगवानी का क्रम शुरू हुआ ! यहाँ अब तक का सबसे बड़ा इतिहास रचा गया ! लगभग साडे चार कि.मी. लम्बी शोभा यात्रा में देश भर के करीब 1 लाख श्रद्धालु सामिल हुए! भक्तो का सैलाब इस कदर था कि सब ओर, कोई ओर छोर दिखाई ही नही दे रहा था ! पूज्य

देश की राजधानी नई दिल्ली में मना संयम स्वर्ण महोत्सव

अपराजेय साधक अन्तर्यात्री महापुरुष दिगम्बराचार्य 108 श्री विद्यासागर जी महामुनिराज का 50वां संयम स्वर्ण महोत्सव दिनांक 15 अप्रैल को देश की राजधानी नई दिल्ली में आचार्य श्री के आज्ञानुवर्ती शिष्यों के सान्निध्य में भव्य तरीके से मनाया गया। कार्यक्रम के मंगल प्रेरणा स्त्रोत मुनिपुंगव श्री सुधासागर जी महाराज तथा मुनि श्री प्रमाणसागर जी महाराज थे। सी बी डी ग्राउंड, करकरडूमा में आयोजित इस कार्यक्रम में आचार्य श्री के शिष्य मुनिश्री प्रणम्य सागर जी महाराज, मुनिश्री चंद्र सागर जी महाराज, मुनि श्री

भगवान महावीर के नक्शा पटल पर लाने का प्रयास करें -आचार्य श्री।

प्रकाश अदावन शाहगढ़ - महामुनिराज आचार्य विद्यासागर महाराज सत्संग का पदार्पण सोमवार को हीरापुर में हुआ। पपौरा की ओर बढ़ रहे महामुनिराज की आगवानी और उनके चरणों का पाद प्रक्षालन करने सभी समुदाय के लालायित लोग झलक और उनका आशीर्वाद पाने के लिए हजारों की संख्या में महिलाएं पुरुष एकत्रित हुए। हीरापुर के मुख्य बाजार में बनाए गए मंच पर विराजमान महामुनिराज ने अपनी मंगल वाणी में शाहगढ़ के हीरापुर की खूबिया गिनाकर गांव की प्रशंसा की। आचार्य श्री ने कहा कि गांव के बने मकानों में अभी भी झुककर अंदर जाना पड़ता ह

हीरापुर में आचार्य संघ की भव्य अगवानी

सागर - दमोह से जैन तीर्थक्षेत्र पपौरा जी की ओर बिहार कर रहे आचार्य श्री विद्यासागर महाराज की हीरापुर में हजारों लोगों ने भव्य अगवानी की और उन्हें श्रीफल अर्पित कर आशीर्वाद लिया मुनि सेवा समिति के सदस्य मुकेश जैन ढाना ने बताया कि आचार्य श्री का 30 मार्च से लगातार बिहार डिंडोरी जबलपुर दमोह होकर चल रहा है आचार्य श्री अब तक लगभग 350 किलोमीटर का पदबिहार कर चुके हैं हीरापुर में सुबह 8:30 बजे आचार्य संघ की आगवानी की गई। इस अवसर पर क्षेत्रीय भाजपा विधायक हरवंश राठौर, पूर्व विधायक नारायण प्रजापति, जि

*बटियागढ़ में आचार्य श्री के पास लगा जेल विभाग पुलिस अधिकारियों का समागम हथकरघा कार्य के लिए

??? *बटियागढ़ में आचार्य श्री के पास लगा जेल विभाग पुलिस अधिकारियों का समागम हथकरघा कार्य के लिए   कल दिनांक 14 अप्रैल को बटियागढ़ में आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के पास मध्य प्रदेश जेल विभाग के डीआईजी श्री गोपाल ताम्रकार, जेल अधीक्षक सागर श्री राकेश भांगरे, जेल अधीक्षक उज्जैन श्रीमती अलका सोनकर, जिला जेल अधीक्षक इंदौर सुश्री अदिति तिवारी, जेल अधीक्षक नरसिंहपुर श्रीमती शेफाली तिवारी, जिला जेल अधीक्षक दमोह श्री राणा की टीम ब्रह्मचारिणी रेखा दीदी DSP पूर्व एवं डॉ नीलम दी

आचार्यश्री की एक झलक पाने के लिए , सड़क पर उमड़ा सैलाब

पूज्य आचार्यश्री विद्यासागर जी महाराज की अगवानी के लिए सुबह से जबलपुर रोड पहुंचे थे अनुयायी।   दमोह - संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी  महाराज का गुरूवार को शहर में मंगल प्रवेश हुआ तो उनकी एक झलक पाने के लिए सड़कें थम गईं। जबलपुर नाका पर इतनी भीड़ जमा हो गई कि उसे नियंत्रित करने में पुलिस को पसीना आ गया। मुठिया तिराहा से आचार्यश्री के कदम दमोह की ओर बढ़े और जबलपुर नाका से होते हुए बेलाताल मार्ग से जैन धर्मशाला पहुंचे। जैन धर्मशाला तक आचार्यश्री मंगल अगवानी के लिए सड़क के दोनों ओर हजार

आचार्यश्री के दर्शन पाकर गल्ला व्यापारी की बेटी ने आजीवन बह्मचर्य व्रत धारण किया

निधि के संबंध में बताया गया है कि यह परिवार की बहुत लाड़ली बेटी हैं   दमोह. कहते हैं कि आचार्य विद्यासागर के दर्शन पाकर लोग इंसानी जन्म की वास्तविक समझकर लोभ, मोह से दूरियां बना लेते हैं। कई लोगों ने आचार्यश्री के दर्शन लाभ लेकर बैराग्य धारण कर लिया है और आज वह संघ में शामिल होकर समाज व विश्व शांति की ओर अग्रसर हैं। इन्हीं में जबेरा नगर की एक बेटी भी शामिल हुई है। आचार्यश्री के दर्शन लाभ पाने के बाद जबेरा नगर का गौरव बढ़ाते हुए, नगर के गल्ला व्यापारी कमल चौधरी की सुपुत्री निधि ने आजीवन सय

आचार्य श्री विद्यासागर जी पर जारी किया गया एक विशेष आवरण (स्पेशल कव्हर)

आचार्य श्री विद्यासागर जी के संयम स्वर्ण महोत्सव पर श्रवणबेलगोला में बना भव्य कीर्ति स्तम्भ  निप्र, पीथमपुर /बदनावर - संत शिरोमणि दिगंबर जैनाचार्य 108 श्री विद्यासागर जी महाराज पर भारतीय डाक विभाग द्वारा गुरूवार को विशेष आवरण (स्पेशल कव्हर) जारी किया गया। यह स्पेशल कव्हर विश्व प्रसिद्ध जैन तीर्थ श्रवणबेलगोला के पोस्ट ऑफिस से आचार्य श्री के दिक्षा के 50 वर्ष पूर्ण होने पर देशभर में मनाये जा रहे संयम स्वर्ण महोत्सव के अवसर पर जारी किया गया। हाल ही में श्रवणबेलगोला (कर्नाटक) मैं भगवान बाहुबली

राष्ट्रपति जी को उनकी रामटेक यात्रा की तस्वीरें संयम स्वर्ण समिति ने भेंट कीं |

ग्वालियर. ११ फरवरी २०१८ ।   भारत के महामहिम राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद ११ फरवारी २०१८ जीवाजी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह और चौथे डॉ रामनोहर लोहिया स्मृति व्याख्यान में भाग लेने हेतु आज ग्वालियर पधारे, इस अवसर उन्होंने सर्किट हाउस में विशिष्ट लोगों से भेंट की, जिसमें राष्ट्रीय संयम स्वर्ण महोत्सव समिति के मुख्य कार्यकारी श्री प्रबोध जैन और मप्र शासन के अल्पसंख्यक आयोग के माननीय सदस्य डॉ अमरजीत सिंह भल्ला ने राष्ट्रपति जी को उनकी रामटेक यात्रा की तस्वीरें भेंट कीं, जब उन्होंने संत शिरोमण

फास्ट फूड छोडो, "पास्ट फूड" अपनाओ : आचार्य श्री विद्यासागर जी

भगवान का जन्म कल्याणक महोत्सव सोल्लास मनाया गया   केबिनेट मंत्री अमर अग्रवाल जी ने लिया आचार्य श्री से आशीर्वाद - आज छत्तीसगढ़ शासन के केबिनेट मंत्री श्री अमर अग्रवाल जी ने आचार्य श्री से आशीर्वाद प्राप्त  किया। श्री अग्रवाल ने आचार्य श्री से बिलासपुर आगमन की विनती की । माननीय मंत्री जी के साथ समिति के स्वागताध्यक्ष सुरेन्द्र पाटनी व राजेश रज्जन उपस्थित थे।     रायपुर । लाभांडी पंचकल्याण के मध्य आज भगवान के जन्मकल्याणक महोत्सव के अवसर पर भगवान के जन्म, बधाईयाँ, शोभ

भगवान आदिनाथ के जन्म का मंचन, पंच कल्याणक में गर्भ से लेकर मोक्ष तक का मंचन - लाभांडी

पंच कल्याणक में गर्भ से लेकर मोक्ष तक का मंचन - समाज के अविनाश जैन ने पंच कल्याणक महोत्सव के बारे में बताया कि यह प्राण-प्रतिष्ठा उत्सव की तरह ही है। बस फर्क इतना है कि इसमें भगवान के गर्भ मेंहने से लेकर मोक्ष प्रप्त करने तक की क्रियाओं का चित्रण किया जात है। सजीव लघु नाटिका के साथ पांच दिनों तक दिखाया जाता है कि कैसे भगवान गर्भ में रहे, कैसे उन्होंने जन्म लिया, कैसे दीक्षा ली, ज्ञान अर्जित किया । और अंत में मोक्ष प्राप्त किया। इन सभी क्रियाओं के बीच ही अंतिम दिन प्रतिमा की प्रतिष्ठा विधि पूरी ह

प्रधानमंत्री को पत्राचार पाठ्यक्रम की दूसरी पुस्तक “अनिर्वचनीय व्यक्तित्व” की प्रथम प्रति भेंट की

ग्वालियर. ८ जनवरी २०१७।   प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ७ जनवरी २०१८ को टेकनपुर स्थित सीमा सुरक्षा बल अकादमी (सीसुब अकादमी)  में पुलिस महानिदेशकों और पुलिस महानिरीक्षकों के सम्मेलन में भाग लेने ग्वालियर पधारे थे, ८ जनवरी २०१8 को उन्होंने सम्मेलन के समापन समारोह को संबोधित किया और नयी दिल्ली प्रस्थान से पहले ग्वालियर हवाई अड्डे पर उन्हें संत शिरोमणि आचार्य श्री १०८ विद्यासागर जी महाराज की दीक्षा के स्वर्ण जयंती वर्ष के अवसर आयोजित संयम स्वर्ण महोत्सव के अंतर्गत संचालित पत्राचार पाठ्यक्रम क

मुंबई में हुआ जैनाचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज की दीक्षा के स्वर्ण जयंती महोत्सव का शानदार आयोजन

प्रेस विज्ञप्ति:  "अपराजेय साधक" ·       मुंबई में हुआ जैनाचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज की दीक्षा के स्वर्ण जयंती महोत्सव का शानदार आयोजन ·       जबलपुर (मप्र), डोंगरगढ़ (छग) और रामटेक (नागपुर) से आईं 271 छात्राएं ·       प्रतिभास्थली ज्ञानोदय विद्यापीठ की छात्राओं की चहुंमुखी प्रतिभा का हुआ प्रदर्शन, जन-जन हुआ गदगद   गुरुदेव आचार्य श्री १०८ विद्यासागर जी महाराज के चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित करने हेतु तन मन धन समर्पण के भाव से पिछले चार महीनों से अनवरत मुंबईजैन

आचार्य श्री १०८ विद्यासागर जी महाराज के श्री चरणों में संयम स्वर्ण महोत्सव समिति के श्रद्धा सुमन रूपी प्रस्तुति "अपराजेय साधक";

कार्यक्रम की तैयारियों में जुटी जैन समाज गुरुदेव आचार्य श्री १०८ विद्यासागर जी महाराज के चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित करने हेतु तन मन धन समर्पण के भाव से पिछले चार महीनों से अनवरत जुटी हुई थी, प्रतिभास्थली से पधारने वाली अपनी बेटियों और बालब्रम्हचारी बहनों के लिये पलक पांवड़े बिछाकर बैठी थी। और वह दिन भी आ गया दिनांक ९-१२-२०१७ को ढेर सारी बेटियां हमारी ममता भरी झोली को स्नेह से भरने आ गईं, धार्मिक, अनुशासित, समर्पित, कुशल, अद्भुत छात्राएँ। धन्य हो गयी मुंबई धरा तपस्वी बहनों को मुंबई में पाकर।

चंद्रगिरि में आचार्य विद्यासागर महाराज ने कहा कि शुक्ल पक्ष में चंद्रमा का आकार प्रतिदिन परिवर्तित होता है बढ़ता...

चंद्रगिरि में आचार्य विद्यासागर महाराज ने कहा कि शुक्ल पक्ष में चंद्रमा का आकार प्रतिदिन परिवर्तित होता है बढ़ता जाता है और पूर्णिमा के दिन उसकी ऊष्मा से समुद्र की लहरों में उछाल आ जाता है। ऐसे ही डोंगरगढ़वासियों के भावों में भगवान के समोशरण में आने से उत्साह, उल्लास नजर आ रहा है।    आचार्य ने कहा कि आगे कब भगवान के समवशरण देखने को मिलेगा पता नहीं परंतु पिछले 3 दिनों के विहार में भगवान के समवशरण की झलकियां देखने को मिली जो की अद्भुत थी। भगवान की यह प्रतिमा बहुत प्राचीन है और जैसे कुण्डलपु

आचार्य विद्यासागर का 37 मुनियों के साथ शनिवार की सुबह डोंगरगांव में मंगल प्रवेश

राजनांदगांव/डोंगरगांव. दिगबर जैन आचार्य श्री विद्यासागर जी का डोंगरगांव प्रवेश शनिवार को सुबह 8 बजे होगा। अपने मुनिसंघ के साथ पद यात्रा कर डोंगरगांव पहुंच रहे आचार्यों की आगवानी के लिए डोंगरगांव शहर की सीमा पर मोहड़ चौक से विशाल जन समुदाय के साथ उनका डोंगरगांव प्रवेश होगा। डोंगरगांव में नवनिर्मित जैन मंदिर में मूर्ति स्थापना और प्राण प्रतिष्ठा सहित मंदिर प्रांगण में निर्मित मान स्तंभ पूजन और गजरथ पंचकल्याण महोत्सव के वृहद कार्यक्रम जैनाचार्य श्री विद्यासागरजी के उपस्थिति में होगा। शनिवार सु
×
×
  • Create New...